| प्र. कारगिल सहायता पैंकेज क्या है ?
उ. राजस्थान सरकार द्वारा कारगिल युद्व एवं उसके पश्चात हुये विभिन्न ऑपरेशन्स में शहीद हुये सैनिकों के आश्रितों के सहायतार्थ दिये जा रही विभिन्न सुविधाओं का नाम कारगिल सहायता पैकेज है। 
प्र. हमारा क्या योगदान हो सकता है ?
उ. राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष से कारगिल सहायता पैंकेज के अन्तर्गत प्रदत्त सुविधाओं में धन की कमी ना आवें इस हेतु आप चैक अथवा बैंक ड्राफ्ट के द्वारा अपना आर्थिक योगदान दे सकते है। यह योगदान इन्कम टैक्स से शतप्रतिशत मुक्त होगा।

प्र. कारगिल के शहीद सैनिको को सहायता कब से दी जा रही है ?
उ. कारगिल के शहीद सैनिकों को सहायता अप्रेल 1999 से दी जा रही है।

प्र. अब तक कितने लोगों को मुख्यमंत्री सहायता कोष के कारगिल पैंकेज के अन्तर्गत सहायता दी गई है ?
उ. वर्तमान (30-4-2009) तक 438 शहीदों के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष के कारगिल पैंकेज के अन्तर्गत सहायता दी गई है। |